आगरालीक्स …आगरा में रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर बम पटाखे खरीदने के लिए लोग बाजारों में घूम रहे हैं, जानें प्रशासन ने कहां लगवाई हैं बम पटाखे, बम की लड़ी, फुलझड़ी की दुकानें।
आगरा में रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लोगों में जबरदस्त उत्साह है। सोमवार को रामलला प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही आतिशबाजी चलेगी। इसके लिए लोग बम पटाखे खरीदने के लिए बाजारों में पहुंच रहे हैं, किनारी बाजार से लेकर कॉलोनियों के बाजारों में भीड़ है।
प्रशासन ने जीआईसी मैदान में लगवाई हैं 10 दुकानें
बम पटाखों की बिक्री के लिए पुलिस प्रशासन ने 10 अस्थायी लाइसेंस दिए हैं। जीआईसी मैदान में बम पटाखों की 10 दुकानें लगाई गई हैं। 22 जनवरी को जीआईसी मैदान पर बम पटाखे की दुकानें लगी रहेंगी। सुबह जीआईसी मैदान पर भीड़ नहीं थी लेकिन दोपहर में भीड़ बढ़ गई।
ये हैं नियम
दुकानों से ग्रीन बम पटाखों की ही बिक्री की जा सकेगी। दुकानों के बीच की दूरी कम से कम 10 फुट सुनिश्चित की जायेगी. स्थल के आवंटन उपरान्त दुकानों के चिन्हीकरण की कार्यवाही सम्बन्धित क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट/सहायक पुलिस आयुक्त द्वारा सुनिश्चित की जायेगी. आवंटी द्वारा उक्त स्थल की मुख्य अग्निशमन अधिकारी से एन०ओ०सी० स्वयं प्राप्त करनी होगी. आवंटित स्थल पर आवश्यक विद्युत, अग्निशमन, पर्किग का कार्य आवंटी द्वारा स्वयं सुनिश्चित कराया जायेगा, खुले विद्युत तार नही होने चाहिए.