आगरालीक्स ..आगरा के डाक्टर पर जेल से फोन आया, फोन करने वाले जेल में बंद कैदी ने डाक्टर से 10 लाख रुपये की चौथ मांगी, ऐसा ना करने पर अंजाम भुगतने की धमकी.
आगरा के संजीवनी हाॅस्पिटल के संचालक डाॅ संजीव यादव का आरोप है कि उनके मोबाइल नंबर पर एटा जिला जेल के लैंड लाइन नंबर से फोन आया, पफोन करने वाले ने अपना नाम अनिल पांडेय बताते हुए 10 लाख रुपये की चौथ मांगी, अनिल पांडेय जैथरा एटा का रहने वाला है और एक मामले में उसे सजा सुनाई जा चुकी है। डाॅ संजीव कुमार ने 10 लाख रुपये की चौथ मांगने की सूचना एसएसपी सुनील कुमार सिंह को दी, इस मामले में आगरा में मुकदमा दर्ज कराने के लिए कहा गया है। एटा के जेल अधीक्षक पीपी सिंह का कहना है कि कोरोना काल में जेल के लैंडलाइन नंबर से परिजनों से बात करने की छूट दी गई है।