आगरालीक्स… आगरा में एक महिला का नहाते समय न्यूड वीडियो बनाने के बाद आरटीआई एक्टिविस्ट रेप करता रहा, अब उसकी बेटी से शादी का दबाव बना रहा था। पीडिता की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरटीआई एक्टिविस्ट शास्त्रीपुरम निवासी जितेंद्र वर्मा को जेल भेज दिया है।
आगरा के शास्त्रीपुरम निवासी आरटीआई एक्टिविस्ट जितेंद्र वर्मा पर एक महिला ने आरोप लगाए हैं कि वह लोगों के वोटर कार्ड, पैन कार्ड बनवाता था, 2007 में उसने महिला के प्रमाण पत्र बनवाए, इसके बाद वह उसके घर आने लगा। महिला का पति दुबई में नौकरी करते थे। एक दिन वह उसके घर पहुंचा।
नहाते समय बना लिया विडियो, किया रेप
महिला का आरोप है कि वह नहा रही थी, उसी समय जितेंद्र वर्मा आ गया। उसका नहाते हुए न्यूड वीडियो बना लिया। इसके बाद उस पर रिवाल्वर तानकर रेप किया, इसके बाद वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर रेप करता था। इसी बीच महिला के पति की मौत हो गई, इसके बाद वह उसे परेशान करने लगा और शारीरिक शोषण किया।
बेटी से करना चाहता है शादी
महिला का आरोप है कि जितेंद्र वर्मा अब उसकी बेटी से शादी करने का दबाव बना रहा है, महिला का कहना है कि अपनी बेटी को जितेंद्र वर्मा के चंगुल से बचाने के लिए उसने पुलिस में शिकायत की है। थाना सिकंदरा इंस्पेक्टर का मीडिया से कहना है कि जितेंद्र वर्मा को जेल भेज दिया है।