Sunday , 23 February 2025
Home अध्यात्म Rashifal 29 October 2024: Stars of these zodiac signs can shine on Dhanteras
अध्यात्म

Rashifal 29 October 2024: Stars of these zodiac signs can shine on Dhanteras

आगरालीक्स…धनतेरस पर इन राशियों के चमक सकते हैं सितारे. मिल सकती हैं खुशियां. पढ़ें 29 अक्टूबर 2024 का राशिफल

मेष राशि- आज मेष राशि वालों के बचत करने के आपके प्रयास रंग लाएंगे, जिससे आपको धन संचय करने में सफलता मिलेगी। काम और परिवार दोनों में बैलेंस बनाना आज आसान रहेगा। आप अपने परिवार के उन सदस्यों से दोबारा जुड़ सकते हैं जिन्हें आपने कुछ समय से नहीं देखा है। आज शिक्षा, व्यापार व आर्थिक रूप से चीजें आपके मनमुताबिक हो सकती हैं। कम्युनिकेशन में वृद्धि होगी और आप अपनी फीलिंग्स को अपने पार्टनर के साथ शेयर कर सकते हैं। यह विश्वास बनाने का समय है।

वृषभ राशि- आज ऑफिस में कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट आपको मिल सकता है। सीनियर्स आपके काम को पहचानेंगे और आपके काम की तारीफ हो सकती है। सेहत अच्छी रहने वाली है। आर्थिक रूप से आपकी स्थिति सामान्य रहने वाली है। आय व व्यय के बीच बैलेंस बनाना जरूरी है। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। आपको अपने पार्टनर या किसी ऐसे व्यक्ति के साथ बहस करने का मन हो सकता है जिसके साथ आपका इंटरेस्ट है। ऐसा नहीं है कि आप लड़ाई की तलाश में हैं आप बस चीजों को मसालेदार बनाना चाहते हैं और डेली रूटीन में कुछ बदलाव लाना चाहते हैं। बस यह ध्यान रखें कि इसे बहुत गंभीरता से न लें।

मिथुन राशि आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। आज आपको कार्यस्थल पर सावधानी बरतने की जरूरत है। कोई भी बड़ा आर्थिक फैसला लेने से पहले फाइनेंशियल एक्सपर्ट से सलाह करने से कीमती सलाह मिल सकती है। नौकरी चाकरी में तरक्की मिल सकती है। धन लाभ के योग बनेंगे। आज आप अपने रोमांटिक लाइफ में आकर्षण को नजरंदाज नहीं कर सकते। चाहे आप पहले से ही किसी रिलेशनशिप में हों या आपने अभी-अभी डेटिंग शुरू की हो, आप दोनों के बीच की केमिस्ट्री बिल्कुल साफ है।

कर्क राशि आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है लेकिन अपने खर्चों पर काबू रखें। आज बिजनेस से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज आप किसी करीबी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। धन लाभ के नए सोर्स बनेंगे। आज आप उन लोगों से घिरे रहेंगे जो आपकी परवाह करते हैं और माहौल गर्मजोशी भरा और देखभाल करने वाला होगा। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप रोमांटिक रिलेशनशिप में हैं या दोस्तों और परिवार से घिरे हुए हैं. आपको मिलने वाले प्यार की तारीफ करने का दिन है।

सिंह राशि- आज आपको अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करने की जरूरत है। योग व ध्यान करने से आपकी सेहत में सुधार होगा। उच्चाधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर बैठें किसी भी वाद-विवाद से दूर रहें यात्रा करते समय सावधानी बरतें शैक्षणिक मोर्चे पर आपको अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप किसी रिलेशनशिप में हैं, तो आप ज्यादा आकर्षक और आत्मविश्वासी महसूस करते हैं। हालांकि इस पॉजिटिव एनर्जी को अपने ऊपर आसानी से हावी न होने दें।

कन्या राशि-आज आपकी धन से जुड़ी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। सेहत अच्छी रहने वाली है। ऑफिस में आप अपने कार्यों में सफल होंगे। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता हासिल हो सकती है। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। बिजनेस करने वालों को मुनाफा होगा। नौकरी पेशा में तरक्की मिल सकती है। आज आपके और आपके पार्टनर के बीच फिर से विश्वास कायम करने का बेहतरीन मौका है आपको जो कहना है सच्चे दिल से कहें।

तुला राशि आज आर्थिक रूप से आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आपकी एनर्जी अच्छी रहेगी। लंबी दूरी की यात्रा से बचें। अगर आप किसी संपत्ति को बेचने की प्लानिंग बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छा दिन है। व्यापारियों को मुनाफा मनमुताबिक होने की संभावना कम है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को सफलता मिल सकती है। अपने घरेलू माहौल पर विशेष ध्यान दें क्योंकि यह आपके रोमांटिक जीवन में महत्वपूर्ण हो सकता है।

वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि वालों को आज बजट बनाकर धन से जुड़े मामलों में आगे बढ़ना चाहिए। आज टीम मीटिंग में नए आइडियाज के साथ शामिल हों, सीनियर ऑफिसर्स का सपोर्ट मिलेगा। आज संपत्ति से जुड़े किसी मामले को हल करने में दोस्त का सहयोग मिल सकता है। आज प्यार गहरा और सार्थक हो जाएगा। यह आपको अपने पार्टनर या अपने किसी प्रिय व्यक्ति की बात सुनने के लिए कहता है। आपको उनकी कही कोई महत्वपूर्ण बात मिलेगी जो न केवल आपके रिलेशनशिप में बल्कि लाइफ में भी आपकी मदद कर सकती है।

धनु राशि- आज आपकी सेहत और आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में रहने वाले हैं। किसी प्रोजेक्ट के काम को खत्म करते समय ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। आज घरेलू मोर्चे पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कुटुंबों में वृद्धि होगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। आप एक हंसमुख व्यक्ति है जो रिश्तों में फन तलाशते है। हालांकि आज की एनर्जी एक बदलाव लाती है, जो आपको थोड़ा ज्यादा गंभीर महसूस कराती है, खासकर रोमांस से जुड़े मामलों में।

मकर राशि- आज आपको निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट को लीड करने का मौका मिल सकता है। आज परिवार के किसी सदस्य से सरप्राइज मिल सकता है। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपको अपने करीबी या किसी ऐसे व्यक्ति से बात करते समय सतर्क रहना चाहिए जिसके प्रति आप आकर्षित हैं। आपकी स्वाभाविक ईमानदारी के कारण कभी-कभी आप अनजाने में किसी को ठेस पहुंचा सकते हैं या कुछ ऐसा कह सकते हैं जिससे उनकी भावनाएं आहत हो सकती है।

कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। किसी आज किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलने से आपकी प्रोफाइल की वैल्यू बढ़ सकती है। किसी भी काम को करते समय रिसर्च करने की जरूरत है। यात्रा के योग बन रहे हैं। शैक्षणिक कार्यों में सफलता मिल सकती है। सिंगल लोगों के लिए यह दिन आपको किसी ऐसे व्यक्ति को लिखने या कॉल करने के लिए प्रोत्साहित कर सकता है। जिसके साथ आप बातचीत करने से बचते रहे है।

मीन राशि मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। पैसों से जुड़ी आपको परेशानी का कोई सामना नहीं करना पड़ेगा। आज परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। प्रोफेशनल मोर्चे पर कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप में है, तो सुनिश्चित करें कि आप अपने पार्टनर को सहज और प्यार महसूस कराएं। यह बिल्कुल भी फैंसी नहीं होना चाहिए. वास्तविक होना चाहिए।

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal 22 February 2025: Know what the stars say to you

आगरालीक्स….22 फरवरी 2025 का राशिफल. जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे मेष...

अध्यात्म

Rashifal 21 February 2025: Friday can be auspicious for people with these zodiac signs

आगरालीक्स…इन राशि वाले जातकों के लिए शुभ हो सकता है शुक्रवार. लव—करियर...

अध्यात्म

Holi 2025: Holika Dahan will happen on 13th March, two auspicious muhurt

आगरालीक्स…13 मार्च को ही होगा होलिका दहन. दो शुभ मुहूर्त. 14 को...

अध्यात्म

Mahashivratri 2025: Know the auspicious time of puja and some things to keep in mind…..#agra

आगरालीक्स…26 फरवरी को मनाई जाएगी महाशिवरात्रि. जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और...

error: Content is protected !!