Wednesday , 14 January 2026
Home अध्यात्म Rashifal 9 December 2025
अध्यात्म

Rashifal 9 December 2025

आगरालीक्स…मंगलवार को हनुमान जी कृपा पाएंगे इस राशि के जातक. पढ़ें 09 दिसंबर मंगलवार का राशिफल

मेष राशि - आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा। यदि आप किसी योजना की शुरुआत करने के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, तो अब समय अनुकूल है। प्रेम जीवन में किसी तीसरे के हस्तक्षेप से मनमुटाव संभव है। धन लाभ के एक से अधिक स्रोत बन सकते हैं। किसी बड़े निवेश से पहले अनुभवी व्यक्ति की राय अवश्य लें।

वृष राशि - आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे। कार्यक्षेत्र में ध्यान केंद्रित रखें और शत्रुओं से सावधान रहें। किसी रुके हुए कार्य में देरी से मन खिन्न रह सकता है। संतान से अधिक अपेक्षा न रखें।

मिथुन राशि - आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अपने निजी विचार किसी बाहरी व्यक्ति से साझा न करें। शेयर मार्केट में निवेश लाभदायक रहेगा। किसी प्रिय व्यक्ति से शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक मामलों में बाहरी हस्तक्षेप से बचें।

कर्क राशि - दिन उन्नति देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियाँ आएंगी, पर आप उनसे निपट लेंगे। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम की आवश्यकता है। घर का वातावरण सुखद रहेगा। संतान के करियर की चिंता मन में रह सकती है।

सिंह राशि - आज आप अपनी मनपसंद दिशा में काम करेंगे। संपत्ति विवाद में सफलता संभव है। नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। दांपत्य जीवन में तनातनी से बचें। संतान से जुड़ी चिंता दूर होगी।

कन्या राशि - आज आप ऊर्जावान रहेंगे। धन लेनदेन में सतर्कता रखें और किसी को उधार न दें। व्यापारिक निर्णय बुजुर्गों की सलाह से लें। परिवार के लिए कुछ खरीदारी संभव है।

तुला राशि - आलस्य दिन पर हावी रहेगा, पर कार्य पर फोकस जरूरी है। धार्मिक कार्यों में भाग लेने से मन को शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर संयम रखें। संतान की शिक्षा से जुड़ी समस्या का हल निकलेगा।

वृश्चिक राशि - दिन मिलाजुला रहेगा। सरकारी कार्य पूर्ण होने की संभावना है। मीडिया और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को लाभ होगा। पारिवारिक विवाद समाप्त हो सकते हैं। किसी को अनावश्यक सलाह देने से बचें।

धनु राशि - निवेश योजनाओं के लिए दिन शुभ है। अविवाहितों के जीवन में नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

मकर राशि - करियर के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार की सलाह से कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। प्रेम जीवन में विवाद संभव है। अचानक खर्चों से सावधान रहें।

कुंभ राशि - दिन चुनौतियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में बाधाएँ आएंगी, पर आप उन्हें दूर कर लेंगे। परिवार में किए वादे याद रखें। नौकरीपेशा लोगों को शुभ सूचना मिल सकती है।

मीन राशि - संपत्ति संबंधी मामलों में लाभ मिलेगा। परिजनों से संबंध मधुर होंगे। खर्चों में कटौती करें और बजट बनाकर चलें। यात्रा में सावधानी रखें।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें -
अलीगढ (उ.प्र.) के श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरु रत्न भंडार वाले ज्योतिषाचार्य पं. प्रवेश रंजन शर्मा 8272809774

Related Articles

अध्यात्म

Makar Sankranti 2026: Make these donations according to your zodiac sign…#agranews

आगरालीक्स…मकर संक्रांति पर राशियों का क्या रहेगा प्रभाव. सूर्य नारायण की पूजा...

अध्यात्म

Rashifal Tuesday, 13 January 2026

आगरालीक्स…मंगलवार को बजरंगबली की कृपा पाएंगे इस राशि के जातक. पढ़ें 13...

अध्यात्म

Rashifal Monday, 12 January 2026

आगरालीक्स…सोमवार को शिव की कृपा पाएंगे इस राशि के जातक. पढ़ें 12...

अध्यात्म

Rashifal Sunday, 11 January 2026

आगरालीक्स…संडे इन राशियों के लिए रहेगा खुशियों वाला डे. पढ़ें 11 जनवरी...

error: Content is protected !!