आगरालीक्स…सूर्य की तरह रविवार को इन राशि के लोगों का चमकेगा दिन. बिजनेस, जॉब में बन रहे शुभ योग. पढ़ें 9 जून 2024 का राशिफल
मेष — रविवार का दिन आपके लिए बहुत उत्तम रहेगा. मान सम्मान में वृद्धि होगी. नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे. सोमवार को मेष राशि के जातक दूसरों को प्रभावित करने और अपना कार्य कराने में सफल रहेंगे. अचानक धनलाभ के योग बनेंगे.
वृष — रविवार का दिन आपके लिए मध्यम रहने वाला है. नया व्यवसाय शुरू करने का विचार बना सकते हैं. आर्थिक लाभ के योग हैं, पिता के सहयोग से कोई काम बनेगा. रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं.
मिथुन — आप समाने वाले हर कार्य को आसानी से पूरा करेंगे. नौकरी में सफलता व प्रमोशन के योग बनेंगे. सेहत से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा. वाद विवाद से बचें. शैक्षिक कार्यों में लगे लोगों को उनके बड़ों का सहयोग मिलेगा. सेहत का ध्यान रखं.
कर्क — इस राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन मिलाजुला असर देखने वाला होगा. बिजनेस व्यापार को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है. कार्यक्षेत्र से जुड़ा कोई अहम फैसला ले सकते हैं. क्रोध पर नियंत्रण रखें. किसी के बहकावे में आने से बचें.
सिंह — इस राशि के जातकों की उलझनें आज से खत्म होंगी. छात्रों में शिखा को लेकर उत्साह रहेगा. आज मेहनत का फल मिलेगा. आज सभी कार्य पूरे होंगे. मन में उत्साह रहेगा. परिवार के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा. धन कम खर्च करें.
कन्या — आज जीवन साथी का सहयोग मिलेगा. अनावश्यक खर्च करने पड़ सकते हैं. घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे लोगों को आज अपनों की याद सताएगी. किसी का धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हो सकते हैं. परिजनों का सहयोग मिलेगा. आय के नए स्रोत बनेंगे.
तुला — दिन तुला राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है. शिक्षा में सफलता मिलेगी. आत्मविश्वास भरपूर रहेगा. नौकरी में तनाव देखने को मिल सकता है. किसी परिजन या रिश्तेदार से वाद विवाद की स्थिति बन सकती है. नौकरी में तरक्की मिल सकती है.
वृश्चिक — नौकरी व व्यसाय में लगे लोगों के लिए दिन बेहतर साबित होगा. कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगाकिसी बात को लेकर कन्फ्यूजन देखने को मिल सकता है. व्यापारियों को आज आशा से अधिक मुनाफा होगा.
धनु — इस राशि के लिए दिन मध्यम फल देने वाला होगा. आफिस में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. आर्थिक लाभ होगा. आप अपने काम से संतुष्ट रहेंगे. अचानक धन लाभ के योग बनेंगे. मान सम्मान में वृद्धि होगी. वाणी में मधुरता बनाए रखें. यात्रा लाभप्रद होगी.
मकर — इस राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन अच्छा रहने वाला है. अपने पसंदीदा कार्य को पूरा करेंगे. नौकरी करने वाले लोगों को उनके सीनियर अधिकारी से तारीफ मिल सकती है. किसी नए व्यवसाय में बहुत ही सोच समझकर निवेश करें. पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा.
कुंभ — इस राशि के जातकों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा. बिजनेस से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ होगा. सेहत का ध्यान रखें और वाहन चलाने में सावधानी बरतें. आज आप किसी अचल संपत्ति में निवेश कर सकते हैं. किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे आगे लाभ मिलेगा.
मीन —आपके लिए दिन शानदार रहने वाला है. बिजनेस का कोई नया आइडिया मिल सकता है जिसमें आपको सफलता मिलेगी. आज किसी कार्य में रिस्क लेने से बचें. आस्था की ओर रुझान होगा. पास के किसी मंदिर या धार्मिक स्थल में जाने का प्लान बना सकते हैं.