आगरालीक्स…दुखद घटना, पति—पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान. छह महीने पहले ही हुई थी शादी. वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान…पुलिस कर रही जांच
आगरा मंडल के मैनपुरी जिले में एक दंपत्ति के शव कमरे में फंदे से लटके मिले हैं. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. इसका कारण गृह क्लेश बताया जा रहा है. मृतक दंपत्ति की शादी छह माह पहले ही 4 दिसंबर 2023 को हुई थी. दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है.
ये बताई जा रही वजह
जानकारी के अनुसार छोटू सक्सैना पुत्र प्रमोद सक्सैना काजीटोला दक्षिणी में अपनी पत्नी अंजली के साथ रह रहा था. शनिवार को मायके जाने को लेकर पति—पत्नी में बहस हो गई. अंजली मायके जाने के लिए दबाव बना रही थी और वहीं छोटू इनकार कर रहा था. इस बात को लेकर सुबह से ही दोनों में जकर बहस हो रही थी. इसी दौरान अंजली ने छोटू को समोसा लाने की कहकर बाजार भेज दिया और खुद कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर फंदे पर झूल गई. इधर छोटू जब लौट कर आया तो अंजली को लटका देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. अचानक पत्नी को फांसी के फंदे पर लटका देख वो भयभीत हो गया. उसने तुरंत पत्नी को फंदे से नीचे उतारा और ससुरालियों को सूचना दी. लेकिन कुछ ही देर में भयभीत छोटू ने भी इसी फंदे पर दूसरी साड़ी बांधकर अपने आप को भी फांसी पर लटका लिया. कुछ देर में उसने भी दम तोड़ दिया.
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया. जांच की जा रही है. पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है. मृतक अपनी पत्नी व भाई भाभी और मां के साथ रह रहा था. मामले में पत्नी की हत्या कर पति द्वारा फांसी पर लटकने की भी चर्चाएं हैं. पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया जाएगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा.