नईदिल्लीलीक्स… भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल रवींद्र जडेजा के नाम रहा।
भारत ने रवींद्र जडेजा के नाबाद 175 रन की बदौलत आठ विकेट पर 574 रन के स्कोर पर पारी को घोषित कर दिया। आज का पूरा खेल जडेजा के नाम रहा और श्रीलंका के गेंदबाज उन्हें आउट नहीं कर सके। जवाब में श्रीलंका की टीम ने समाचार लिखे जाने तक बिना विकेट खोये 42 रन बना लिए थे।
पाटा विकेट पर पाक का विशाल स्कोर
पाकिस्तान और आस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन पाकिस्तान ने इमामुल हक के 157 रन और अजहर अली के नाबाद 149 रनों की बदौलत समाचार लिखे जाने तक दो विकेट पर 390 रन बना लिए थे।