आगरालीक्स आगरा के आरबीएस कॉलेज बिचपुरी की बीएससी कृषि प्रथम सेमेस्टर की मेरिट सूची जारी।
आरबीएस कॉलेज के संयोजक डॉ. रणविजय सिंह ने बताया कि बीएससी कृषि में 160 सीटें हैं, प्रवेश के लिए 22 जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी की गई थी। इसके बाद खाली रह गईं सीटों के लिए दूसरी सूची जारी की गई है। सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए 82.70 मेरिट है और 77.80 कट आफ है। अन्य राज्यों के छात्रों के लिए खाली रह गईं सीटों पर प्रवेश के लिए 13 अगस्त को दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक काउंसलिंग होगी।
मेरिट सूची
सामान्य छात्र -82.70 से 77.80
सामान्य छात्राएं -72 से 71
ईडब्ल्यूएस छात्र -70.20 से 67.70
ओबीसी छात्र -77.60 से 76.80
ओबीएसी छात्राएं -73
एससी छात्र -73.60 से 72.30
एससी छात्राएं- 55.29
अन्य राज्यों के छात्र छात्राएं -88.40 से 87.40