Friday , 7 November 2025
Home अध्यात्म Receive huge amount of prasad from Kashi Vishwanath Mandir Trust
अध्यात्म

Receive huge amount of prasad from Kashi Vishwanath Mandir Trust

temple
आगरालीक्स….. काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी में अब भक्तों को भरपेट बाबा का प्रसाद मिलेगा। इसके लिए परिसर स्थित संन्यासी कक्ष को (भवन) तोड़कर अन्न क्षेत्र बनाया जाएगा। इसके लिए शासन ने स्वीकृति दे दी है। धर्मार्थ कार्य मंत्रालय ने इस पर आने वाले खर्च का मंदिर प्रबंधन से आकलन मांगा है। इसकी जिम्मेदारी राजकीय निर्माण निगम को दी गई है।बाबा दरबार में अन्न क्षेत्र की मांग एक दशक से निरंतर उठाई जाती रही है। न्यास परिषद की बैठकों में इस संबंध में कई बार चर्चा भी की गई। श्रद्धालुओं के हित में मंदिर परिसर का विस्तार व सौंदर्यीकरण के क्रम में खुद धर्मार्थ कार्य मंत्रालय ने इसमें रुचि दिखाई। निष्प्रयोज्य पड़े संन्यासी कक्ष (भवन) इसके लिए चिह्नित किया गया। इसे दो दशक पहले संन्यासियों के विश्राम के लिए बनाया गया था। बाबा दरबार के अन्न क्षेत्र भवन पूरी तरह वातानुकूलित होगा। अत्याधुनिक रसोईघर के साथ ही शीतल और स्वच्छ पेयजल के लिए आरओ सिस्टम लगाया जाएगा। पंगत के साथ ही इसमें निशक्तजनों के लिए कुर्सी टेबल की भी व्यवस्था की जाएगी। भोजन बनाने के लिए रसोइए और इसे परोसने के लिए सेवादार भी तैनात किए जाएंगे। –

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अध्यात्म

Agra News: Dev Deepawali, Kartik Purnima on November 5. know about its significance, story, and auspicious time…#agranews

आगरालीक्स…देव दीपावली कार्तिक पूर्णिमा 5 नवंबर को. जानिए इस पूर्णिमा का महत्व,...

अध्यात्म

Agra News: Celebrate Devotthana Ekadashi on November 1 or 2. Know the correct date….#agranews

आगरालीक्स…देवोत्थान एकादशी 1 को मनाएं या 2 नवंबर को. जानें सही तिथि....

अध्यात्म

Devotthan Ekadashi 2025: Auspicious events like weddings and housewarming ceremonies will begin…#agranews

आगरालीक्स…देवोत्थान एकादशी 1 नवंबर को मनाई जाएगी. शादी—विवाह, गृह प्रवेश जैसे मंगल...

अध्यात्म

28 October 2025 Rashifal

आगरालीक्स…28 अक्टूबर 2025 का राशिफल. इन राशि वाले जातकों पर मंगलवार को...

error: Content is protected !!