
36 वर्षीय हरीश के लिए शादी के कई प्रस्ताव आए जिसमें से परिवार एक अय्यर लड़के को दूल्हा बनाने पर विचार कर रहा है। हरीश अय्यर मुंबई के एलजीबीटी (लेस्बियन, गे, बाईसेक्सुअल और ट्रांसजेंडर) कम्युनिटी से जुड़े जाने-पहचाने नाम हैं।
इस विज्ञापन के बाद हरीश के पास शादी के लिए कई प्रस्ताव आए थे। 20 मई को शादी के लिए हरीश को दो अय्यर, दो मुस्लिम और कुछ अन्य लड़कों के प्रस्ताव मिले थे, जिसमें से अब वे दूल्हा चुनने जा रहे हैं।
पिछले हफ्ते रविवार की शाम हरीश ने एक अय्यर लड़के (जिसने विज्ञापन पर सबसे पहले रिस्पांस किया था) को अपने घर ले गए जहां उनके पिता विश्वनाथ अय्यर मां पद्मा ने ‘दूल्हे’ का स्वागत किया। तमिल लड़का अय्यर जो कि एमएसी है और मुंबई में स्टैटिशियन है। अय्यर फैमली को पसंद भी आने लगा है। मूल रूप से चेन्नई से 50 किमी दूर एक गांव के रहने वाले लड़के से हरीश के परिवार के लोगों ने शादी-विवाह के वक्त पूछे जाने वाले ‘पारंपरिक सवाल’ भी पूछे गए। हरीश की दादी ने अय्यर से ‘कर्नेटिक सांग’ गाने के लिए कहा। उसने कर्नेटिक पारंपरिक गीत- गजावेदना बेदुवे गाया। हरीश ने कहा, ”मेरी मां, पिता, दादी और मेरी बिल्ली ने उसे पसंद किया। मेरे पिता ने उससे तमाम सवाल पूछे जिसमें रात को बाहर रहने जैसे मामले भी थे।” परिवार के साथ ‘दूल्हे’ की बैठक दो घंटे चली इस दौरान सबने मिलकर डोसा डिनर में किया।
हरीश की मां ने कहा, ”मैंने अय्यर को काफी विश्वासी पाया, वह बहुत धीमे बोलता है और सौम्य है। मुझे उम्मीद है कि वह हरीश का ख्याल रखेगा।” हरीश ने कहा, ”घर में मुलाकात के बाद मेरी मां ने मुझे सलाह दी है कि मैं अपना फैसला लेने के लिए वक्त लूं। ताकि हम लोग एक दूसरे को बेहतर तरीके से जान सकें। खासकर मेरी मां इस बात को लेकर ज्यादा जोर दे रही है कि वह मेरे लिए ‘सेक्सुअली कम्पेटिबल’ होगा या नहीं।”
परिवार से मिलने से पहले मां के कहने पर हरीश ने नेरुल के एसआईईएस कॉलेज परिसर में कमाक्षी मंदिर में दोनों ने मुलाकात की थी। हरीश ने कहा, ”मैं मंदिर और चर्च हमेशा जाते रहता हूं, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं मंदिर में डेटिंग करुंगा।” मंदिर में मुलाकात के बाद दोनों के बीच कॉलेज के अपोजिट होटल रंगोली में लंबी बातचीत हुई। हरीश के मुताबिक, ”इस दौरान दोनों के बीच अपनी लाइफ को लेकर बातचीत हुई। मैंने उसे लाइफ में मिलने वाले अटेंशन, क्रिटिसिज्म और जजमेंट के बारे में बताया जिसका उसे आगे चल कर सामना करना पड़ेगा।”
क्या यह लीगल है?
सेक्शन 377 के तहत अननैचुरल सेक्स देश में गैरकानूनी है, लेकिन कानून में सेम सेक्स मैरिज को लेकर कुछ नहीं कहा गया है। सेम सेक्स मैरिज को कोई कानूनी मान्यता भी नहीं मिली है लेकिन ऐसा करने पर कानूनी तौर पर दोषी और सजा पाने की संभावना होती है।
Leave a comment