आगरालीक्स ..आगरा में मानसून की बारिश का रिकार्ड टूट गया, पहले दिन ही रिकाॅर्ड 109 एमएम बारिश हुई है, शुक्रवार दोपहर से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि नौ जुलाई तक मानसून की बारिश होगी, इससे तापमान में भी गिरावट आएगी। आगरा में पिछले 24 घंटे से हो रही बारिश से तापमान सामान्य से चार डिग्री नहीं पहुंच गया है, न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री दर्ज किया गया है।
आगरा में दक्षिण पश्चिम मानसून गुरुवार से सक्रिय हो गया है। गुरुवार शाम को शुरू हुई बारिश ने रिकाॅर्ड तोड दिया, शुक्रवार सुबह आठ बजे तक 24 घंटे में आगरा में 109 एमएम बारिश रिकाॅर्ड की गई है। शुक्रवार सुबह से धूप निकलने के बाद दोपहर में बारिश शुरू हो गई, इसके बाद से लगातार बारिश हो रही है। कई घंटे की लगातार बारिश और उसके बाद से शुरू हुई बूंदाबांदी से जलभराव हो गया है।
बिजली कट, लगा जाम और जलभराव
बारिश के चलते कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जगह जगह जलभराव हो गया है और बारिश के चलते जाम लगा हुआ है। मौसम विभाग ने नौ जुलाई तक लगातार बारिश की संभावना जताई है।
| Minimum Temp (oC) (Recorded. on 05/07/19) | 26.1 |
| Departure from Normal(oC) | -4 |
| 24 Hours Rainfall (mm) (Recorded from 0830 hrs IST of yesterday to 0830 hrs IST of today) | 109.6 |
| Relative Humidity at 0830 hrs (%) | 92 |
| Relative Humidity at 1730 hrs (%) (Recorded on 04/07/19) | 53 |
| Todays Sunset (IST) | 19;17 |
| Tommorows Sunrise (IST) | 05:29 |
| Moonset (IST) | 22:29 |
| Moonrise (IST) | 09:03 |
| 7 Day’s Forecast | ||||
| Date | Min Temp | Max Temp | Weather | |
| 05-Jul | 25.0 | 36.0 | Partly cloudy sky with possibility of moderate rain or Thunderstorm | |
| 06-Jul | 25.0 | 35.0 | Generally cloudy sky with a few spells of rain or thundershowers | |
| 07-Jul | 24.0 | 34.0 | Generally cloudy sky with a few spells of rain or thundershowers | |
| 08-Jul | 24.0 | 34.0 | Generally cloudy sky with a few spells of rain or thundershowers | |
| 09-Jul | 24.0 | 35.0 | Generally cloudy sky with a few spells of rain or thundershowers | |
| 10-Jul | 23.0 | 35.0 | Generally cloudy sky with Thundery development | |
| 11-Jul | 2.0 | 36.0 | Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm |