आगरालीक्स… आगरा में सिक्योरिटी एजेंसी की संचालिका महिला से छेडछाड के आरोप में बिल्डर को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है, महिला ने बिल्डर पर छेडछाड और मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में बिल्डर मुकेश पाल डायरेक्टर प्राक्षी इन्फ्राटेक लिमिटेड का कार्यालय है। मई 2019 तक उन्होंने सिक्योरिटी एजेंसी के गार्ड अपनी कंपनी में लगाए थे, सिक्योरिटी एजेंसी की संचालिका महिला है। संचालिका का आरोप है कि बिल्डर मुकेश पाल पर सिक्योरिटी गार्ड के दो लाख 23 हजार रुपये बकाया था, उनसे बकाया वापसी के लिए कहा लेकिन नहीं दिए, इसके लिए वह चक्कर लगा रहीं थीं।
अकेले में बुलाता था बिल्डर, की छेडछाड
सिक्योरिटी गार्ड की संचालिका महिला का आरोप है कि बिल्डर उन्हें अकेले में बुलाता था, उनसे अश्लील बातें करता था, वे बिल्डर के पास दो लाख रुपये लेने पहुंची तो उनके साथ छेडछाड की और मारपीट कर दी। यह सीसीटीवी में भी कैद है। इस मामले में एसएसपी से शिकायत के बाद थाना सिकंदरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बिल्डर को अरेस्ट कर लिया। बिल्डर को जेल भेज दिया है।
इंटरनेट फाइल फोटो