आगरालीक्स..(Agra News 30th May). आगरा सहित यूपी में 31 मई के बाद कोरोना कर्फ्यू को लेकर आज गाइड लाइन जारी होगी, बाजार खुलेंगे लेकिन शापिंग मॉल से लेकर सैलून बंद रह सकते हैं।
आगरा सहित यूपी में 31 मई सुबह सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगा हुआ है, अब कोरोना के केस कम होने लगे हैं। ऐसे में यूपी में चरणबदृध तरीके से कोरोना कर्फ्यू में ढील दी जाएगी, जिससे कोरोना संक्रमण की रोकथाम के साथ कारोबार भी प्रभावित न हो। इसके लिए शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बैठक की, बैठक में एक जून से भीड को नियंत्रित करते हुए कोरोना कर्फ्यू में ढील देने के संकेत दिए गए। इसके लिए गाइड लाइन तैयार की जा रही हैं। आज 30 मई को कोरोना कर्फ्यू को लेकर गाइड लाइन जारी हो सकती हैं।
बाजार खुल सकते हैं लेकिन पाबंदी रहेगी
अभी दैनिक उपयोग की वस्तुओं के लिए सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक दुकानें खुल रही हैं, लेकिन एक जून से बाजार खुल सकते हैं। लेकिन पाबंदी जारी रहेंगी, कम समय के लिए बाजार खोले जा सकते हैं, कोरोना प्रोटोकाल का पालन करना होगा, जिससे कोरोना संक्रमण की रोकथाम हो सके।
निजी और सरकारी कार्यालय खुलेंगे
इसके साथ ही निजी और सरकारी कार्यालय भी खुल सकते हैं, इसके लिए कर्मचारियों की संख्या सीमित रखी जाएगी, कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराया जाएगा, जिससे संक्रमण की रोकथाम हो सके।
अभी इन पर रहेगी रोक
कंटेनमेंट जोन की सभी दुकानें
शापिंग मॉल
थिएटर
सैलून
सभी प्रकार के सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रम
