Relief from heat in Agra. Orange and yellow alert regarding rain in 34 districts of the state, know the temperature here#agranews
आगरालीक्स…(22 July 2021 Agra News) आगरा में मौसम सुहाना है. गर्मी से राहत है. प्रदेश के 34 जिलों में बारिश को लेकर ओरेंज व यलो अलर्ट है. जानिए आगरा में कब तक बारिश होगी…
आगरा में तापमान सामान्य से कम
आगरा में बीते शनिवार से मौसम सुहाना बना हुआ है. रविवार से शुरू हुई बारिश का सिलसिला आगरा में अभी भी बरकरार है. रविवार को जहां झमाझम बारिश हुई तो वहीं सोमवार को रिमझिम बरसात. मंगलवार शाम को एक बार फिर झमाझम बारिश हुई जिसके कारण बुधवार को भी मौसम सुहाना रहा. आज गुरुवार शाम को भी कई जगह भारी बारिश हुई. आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और अभी भी बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम खुशनुमा है जिसके कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है. बता दें कि बीते शनिवार से पहले आगरा के लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे थे लेकिन अब पिछले 5—6 दिनों से राहत मिली हुई है. तापमान में भी लगातार गिरावट है. गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 34.1 रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.2 दर्ज किया गया.
आगरा में भी बारिश की संभावना
इधर प्रदेश के मौसम विभाग ने 34 जिलों में बारिश को लेकर ओरेंज व यलो अलर्ट जारी किया हैं. हालांकि इन 34 जिलों में आगरा नहीं है लेकिन आगरा मंडल के एक दो जिले शामिल हैं. ऐसे में आगरा में भी बारिश की संभावना जताई जा रही है. वहीं मौसम विभाग का कहना है कि आगरा में शुक्रवार को भी बारिश होगी. शनिवार को मौसम साफ रहने और फिर उसके बार रविवार से बारिश होगी. रविवार से अच्छी बारिश आगरा में होने की संभावना जताई जा रही है.
23-Jul | 25.0 | 35.0 | Generally cloudy sky with Light rain | |
24-Jul | 26.0 | 37.0 | Partly cloudy sky with possibility of development of thunder lightning | |
25-Jul | 27.0 | 36.0 | Generally cloudy sky with Light Rain or Drizzle | |
26-Jul | 28.0 | 33.0 | Generally cloudy sky with moderate rain | |
27-Jul | 25.0 | 31.0 | Rain or Thundershowers | |
28-Jul | 25.0 | 33.0 |