आगरालीक्स…(22 July 2021 Agra News) आगरा में सपाइयों का मौन व्रत. कहा—लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला नहीं किया जाएगा बर्दाश्त. सच्चाई को दबाना चाहती है सरकार
शहीद स्मारक पर किया प्रदर्शन
आगरा के संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मौन व्रत कर प्रदर्शन किया. ये प्रदर्शन सपाइयों ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया पर हमले के विरोध में किया. पूर्व केंद्रीय मंत्री और सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन किया गया. इसमें वरिष्ठ सपा नेता रिजवान रईस उद्दिन प्रिंस और धर्मेन्द्र यादव आदि के साथ दर्जनो सपाई मौजूद रहे.
सपा मीडिया के साथ
रिज़वान रईस उद्दीन प्रिन्स ने कहा जिस तरीक़े से आज लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के लोगों के घर व दफ़्तर में छापा मारा जा रहा है, इससे भाजपा की हताशा का पता चलता है. उन्होंने कहा कि इस देश में प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है. जो पत्रकार भाई सच्चाई दिखाता है तो उसके ख़िलाफ़ ईडी की जांच व मुक़दमे दर्ज कर दिए जाते है. उ०प्र में राजशाही किंगड़म जैसा माहौल पेदा कर दिया गया है. समाजवादी पार्टी इसका पुरज़ोर विरोध करती है और पार्टी सभी पत्रकार साथियों के साथ खड़ी है. मीडीया लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है और उन्हें अपनी बात कहने और सच्चाई दिखाने का हक़ है.