आगरालीक्स… आगरा में रविवार शाम को झमाझम बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई तो जलभराव होने से परेशानी भी हो गई। मौसम सुहाना…।
शाम को हुई बारिश
आगरा में रविवार को सुबह से ही धूप तेज थी। लोग उमस से परेशान थे। बारिश के बाद उमस भरी गर्मी ने लोगों को शनिवार रात को सोने तक नहीं दिया था। लोग करवटें बदलते रहे। रविवार सुबह भी उमस ने लोगों को परेशान कर रखा था। हालांकि शाम होते—होते बादल घिर गए। शाम पौने पांच बजे बरसात हुई। तब जाकर लोगों को गर्मी से राहत मिली।
जगह—जगह जलभराव
रविवार शाम को बारिश के बाद जगह—जगह जलभराव हो गया। मदिया कटरा, राजामंडी, शास्त्रीपुरम, चर्च रोड, यमुना किनारा, कमला नगर समेत शहर के अधिकांश इलाकों में पानी भर गया।
बारिश के बाद धूप से लोग परेशान
आगरा में कई दिनों तक लगातार बारिश हुई, बादल छाए रहे। रविवार सुबह धूप निकल आई। बारिश के बाद धूप निकलने से लोग परेशान थे।