आगरालीक्स…(20 July 2021 Agra News) आगरा में लगातार चौथे दिन नहीं मिला एक भी कोरोना पॉजिटिव. शनिवार और रविवार को भी खुल सकते हैं बाजार. 72 घंटे में आ सकता है आदेश
28 मरीज आगरा में सक्रिय
आगरा में कोरोना के केस पर ब्रेक लग गया है. पिछले चार दिन से आगरा में कोरोना का एक भी संक्रमित नहीं मिला है. मंगलवार को प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार आगरा में बीते 24 घंटे में एक भी संक्रमित नहीं मिला है. #Agra में अबतक 25719 #Covid19 मरीजों में से 25235 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुये. पिछले 24 घन्टे में 5466 सैम्पल के सापेक्ष कोई नया मरीज नही पाया गया. वर्तमान में कुल 28 सक्रिय मरीज
शनिवार रविवार की बंदी हो सकती है खत्म
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस सप्ताह से आगरा सहित उत्तर प्रदेश में शनिवार और रविवार की बंदी को भी खत्म् कर सकती है. 72 घंटे के अंदर इसको लेकर आदेश जारी किए जा सकते हैं. बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार टीम 9 के साथ बैठक कर लोगों को राहत दे रहे हैं, लेकिन इसके अलावा बाहर से आने वाले लोगों की जांच करने के भी सख्त आदेश दिए गए हैं.