आगरालीक्स…(25 November 2021 Agra News) आगरा में रेनोल्ट ने 10वीं एनिवर्सिटरी पर मनाया रेनो ग्रामीण महोत्सव. आनस्पॉट बुकिंग पर दी 5 हजार तक की एक्सेसरीज फ्री. Kwid, Kiger और Triber पर स्पेशल आफर्स
रेनोल्ट अपनी दसवीं एनिवर्सिटरी पर कस्टमर्स के लिए स्पेशल पर स्पेशल कर रहा है. क्विड की माइलेज रैली के बाद बुधवार को रेनो ने किरावली में रेनो ग्रामीण महोत्सव मनाया. किरावली के हैप्पी गार्डन में आयोजित हुए इस कार्यक्रम का शुभारंभ समाजवादी पार्टी के सुरेन्द्र चौधरी ने फीता काटकर किया. कंपनी की ओर से ग्रामीणों को आकर्षित करने के लिए विशेष आफर्स भी दिए गए इसमें रेनोल्ट की Kwid, Kiger और Triber पर 60 हजार रुपये तक के लाभ दिए गए. आन स्पॉट रेनो कार की बुकिंग करने वालों को 5 हजार रुपये तक की एक्सेसरीज फ्री दी गई. इस मौके पर रेनोल्ट इंडिया के एएसएम अनिकेत महारा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.
