आगरालीक्स…न जाने किस गली में जिंदगी की शाम हो जाए…मशहूर शायर व पद्मश्री डॉ. बशीर बद्र का निधन. 91 साल की उम्र में भोपाल के अपने घर में ली आखिरी सांस..
मशहूर शायर व पद्मश्री डॉ. बशीर बद्र का गुरुवार को इंतकाल हो गया. 91 साल की उम्र में उनहोंने भोपपाल के अपने घर में आखिरी सांस ली. बशीर साहब की पत्नी राहत बद्र ने ही सोशल मीडिया एकाउंट से ये स्टोरी साझा की और लिखा कि 'बशीर साहब लेफ्ट अस…प्रेयर्स'. बीते कई सालों से डिमेशिया से गुजर रहे बशीर साहब ने मुशायरों से भी किनारा कर लिया था. पत्नी डॉ. राहत बद्र और बेटे तैयब की देखभाल की वजह से बशीर साहब पूरी तरह याद्दाश्त चले जाने के बाद भी अपने चाहने वालों से लगातार मिलते थे.60 साल मुशायरों की दाद लूटने वाले एक शायद बशीर बद्र साहब लफ्जों के जादूगर थे, लेकिन डिमेंशिया ने उनहें ऐसा घेरा कि आज अपनी बात मुकम्मिल करने अल्फाज तलाशते थे. उनके आखिरी दिनों में लफ्ज जुबान का साथ छोड़ने लगे थे.