आगरालीक्स…आगरा का मौसम बदला. काले बादल छाए. तापमान भी हुआ कम. बारिश के आसार, अगले पांच दिन लू व भीषण गर्मी से मिलेगी राहत
आगरा का मौसम बदल गया है. भीषण गर्मी और लू से परेशान आगरावासियोें के लिए गुरुवार का दिन कुछ हद तक राहतभरा रहा. हालांकि गुरुवार को भी सुबह से तेज धूप निकली लेकिन दोपहर बाद आसमान में काले बादलों का डेरा लग गया, हवा चलने लगी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. इसके कारण तापमान में भी कमी आई है.मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में बारिश के आसार बन रहे हैं और आने वाले पांच दिन तक लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. इस दौरान तापमान में 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 28/05/26) 43.3
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 28/05/26) 27.4
Departure from Normal(oC) 1.1