Wednesday , 29 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Right to education Agra, Convent & Missionary schools shut doors for poor family children in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Right to education Agra, Convent & Missionary schools shut doors for poor family children in Agra

144

आगरालीक्स…. आगरा में कान्वेंट और मिशनरी स्कूलों में एलकेजी की प्रवेश फीस सुनकर चौंक जाएंगे, 25 से 30 हजार रुपये प्रवेश शुल्क है, इन स्कूलों में आरटीई के तहत आर्थिक रुप से कमजोर बच्चों को निशुल्क प्रवेश दिया जाना चाहिए, 25 फीसद सीटें इन बच्चों के लिए आर​क्षित की गई हैं। मगर, आ​र्थिक रुप से कमजोर परिवार के बच्चों को इन स्कूलों में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

आगरा के कान्वेंट और मिशनरी स्कूलों में एलकेजी और पहली कक्षा में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। फीस जमा कराई जा रही है, प्रवेश शुल्क 25 से 30 हजार रुपये लिया जा रहा है, स्कूल बैग और कॉपी किताब का खर्चा पांच से 10 हजार रुपये तक है। इसके बाद तीन महीने की फीस सात से 10 हजार रुपये तक है। स्कूल बस और वैन का खर्चा अलग है।
आरटीई के तहत नहीं दिए जा रहे प्रवेश
सभी के लिए अच्छी शिक्षा का अधिकार देने वाले आरटीई के तहत स्कूलों में एलकेजी और पहली कक्षा में 25 फीसद सीटें आर्थिक रुप से कमजोर परिवार के बच्चों का प्रवेश लेकर भरी जानी चाहिए। लेकिन आगरा के निजी स्कूलों में इन बच्चों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। स्कूल संचालकों का कहना है कि इन बच्चों की निशुल्क पढाई कराने के एवज में सरकार द्वारा पांच हजार रुपये दिए जाते हैं लेकिन तीन साल से यह रुपये नहीं मिले हैं। इसलिए प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। इस मामले में अप्सा के अध्यक्ष सुशील चंद्र गुप्ता का मीडिया सेकहना है कि 17 मार्च को बैठक बुलाई गई है।
10 हजार में से 2100 का प्रवेश
पिछले साल आरटीई के तहत 10 हजार से ​अधिक आवेदन आए थे, इसमें से 2167 छात्रों का प्रवेश लिया गया था।

फाइल फोटो

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Do not argue with those who throw polythene into drains; instead, applaud them.

आगरालीक्स…अजीब है पर यह भी एक अपील है, ‘नाले—नालियों में पॉलीथिन फेंकने...

टॉप न्यूज़

Sad News: Two sisters drowned in a pond in Agra; both died…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दो सगी बहनें तालाब में डूबी, दोनों की मौत. परिवार...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Nature lovers offered suggestions to increase greenery in Agra.

आगरालीक्स…’वृक्षो रक्षति रक्षितः।’ अर्थात जो वृक्षों की रक्षा करता है, वृक्ष उसकी...

बिगलीक्स

Agra News Live: Female students won more medals than male students in DBRAU, Agra 92nd Convocation

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में छात्राओं को...

error: Content is protected !!