Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Metro rail project Agra: Live telecast in Sursadan
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Metro rail project Agra: Live telecast in Sursadan

98

आगरालीक्स.. आगरा में मेट्रो के संचालन के लिए 8327 करोड का बजट चाहिए, यह केंद्र, राज्य सरकार के साथ स्थानीय एडीए, आवास विकास, यूपीएसआईडीसी से लिया जाएगा। आठ मार्च को कानपुर में पीएम नरेंद्र मोदी आगरा और कानपुर मेट्रो रेल परियोजना का शिलान्यास करेंगे, इसका सीधा प्रसारण आगरा के सूरसदन में दिखाया जाएगा। इसके साथ ही मेट्रो रेल का काम शुरू हो जाएगा।
आगरा मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का शिलान्यास आठ मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। परियोजना का शिलान्यास करेंगे। यह प्रोजेक्ट पांच साल में पूरा होना है। 8379 करोड से मेट्रो रेल के दो कॉरिडोर बनेंगे, यह पांच साल में पूरी होगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मेट्रो रेल प्राजेक्ट के लिए 200 करोड रुपये एडीए, आवास विकास, यूपीएसआईडीसी से लिया जा सकता है।
8379 करोड का प्रोजेक्ट
आगरा मेट्रो रेल परियोजना 8379 करोड से बनेगी, मेट्रो का काम पांच साल में पूरा होना है, यानी 2024 में आगरा में मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी। आगरा मेट्रो रेल परियोजना में दो कारिडोर होंगे, पहला कॉरिडोर सिकंदरा से ताप पूर्वी गेट तक होगा, यह 14 किलोमीटर का होगा और 13 स्टेशन होंगे। दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक 15 40 किलोमीटर तक का होगा। इसमें 14 स्टेशन होंगे और ये सभी एलिवेटेड होंगे। आगरा मेट्रो रेल परियोजना पर प्रदेश और केंद्र सरकार की संयुक्त कंपनी लखनउ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन काम करेगी। यह कंपनी आगरा में मेट्रो ट्रेन के लिए ट्रैक, स्टेशन से लेकर ट्रेन चलाने का काम करेगी। मेट्रो की स्पीड दो मिनट प्रति किलोमीटर होगी।
सेस लगेगा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मेट्रो के 500 मीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को मेट्रो सेस देना होगा। इसके साथ ही मेट्रो के संचालन के लिए ग्रहकर से लेकर अन्य टैक्स, पेट्रोल और डीजल पर भी सेस लगाया जाएगा। इसके साथ ही मकान की रजिस्ट्री भी महंगी हो जाएगी। सिकंदरा से मेट्रो का काम शुरू होगा, एलीवेटेड और अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन बनेंगे, इससे लोगों को परेशानी ना हो, इसका ध्यान रखा जाएगा लेकिन पांच साल तक चलने वाले मेट्रो रेल परियोजना के काम से आगरा के लोगों को परेशान होना पडेगा।
दो कॉरीडोर होंगे
पहला कॉरीडोर ताज कॉरिडोर
सिकंदरा, गुरु द्वारा गुरु का ताल, आईएसबीटी, शास्त्रीनगर, यूनिवर्सिटी खंदारी परिसर, आरबीएस कॉलेज, राजा की मंडी, मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, जामा मस्जिद, आगरा फोर्ट, ताजमहल, फतेहाबाद रोड, बसई और ताजमहल पूर्वी गेट

दूसरा कॉरीडोर कालिंदी विहार कॉरिडोर
आगरा कैंट, सुल्तानपुरा, सदर बाजार, प्रतापपुरा, कलक्ट्रेट, सुभाष पार्क, आगरा कॉलेज, हरीपर्वत, संजय प्लेस, एमजी रोड, सुल्तानगंज की पुलिया, कमला नगर, रामबाग, पफाउंड्री नगर, मंडी समिति, कालिंदी विहार
दो डिपो बनेंगे
मेट्रो ट्रेन परियोजना में ट्रेनों के संचालन के लिए दो डिपो बनाए जाएंगे। इसमें से एक डिपो पीएससी ग्राउंड में 16. 3 हेक्टेयर में बनेगा और दूसरा कालिंदी विहार में 11. 9 हेक्टेयर में बनाया जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman oppose Marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में​ रिलेशनशिप में रह रही युवती ने बारात...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two car collides on Mugal Road Agra, Couple & His two child injured, Video

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शादी से लौटते समय रात में दो कारों...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat wave forecast for 21st April 2026 in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आज लू का अलर्ट, स्कूल जाने वाले...

error: Content is protected !!