आगरालीक्स …आगरा में रोडवेज बस और डंपर भिड गए, भीषण हादसे में डंपर में आ लग गई, बस से यात्रियों को बाहर निकाला गया, कई यात्री गंभीर हैं, उन्हें एसएन में भर्ती किया गया है।
आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में पार्वती नदी के अरनोटा पुल पर भदावर डिपो की रोडवेज बस आगरा आ रही थी और सामने से डंपर आ रहा था। पुल पर रोडवेज बस और डंपर में आमने सामने की टक्कर हुई। हादसे के बाद डंपर में आ लग गई। इससे चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोग आ गए, उन्होंने यात्रियों को बस से बाहर निकाला, यात्रियों ने भी बस से बाहर निकलने के लिए छलांग लगा दी। गंभीर हालत में यात्रियों को एसएन में भर्ती किया गया है।
एक्सप्रेस वे पर हादसे में मौत
आगरा रीजन में यमुना एक्सप्रेस वे पर एक अक्टूबर को हादसों में तीन की मौत हो गई, एक्सप्रेस वे पर हुए दो हादसों में छह लोग घायल हुए हैं। इन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
शनिवार रात को पहला हादसा यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 108 पर वृन्दावन कट के पास हुआ। आगरा से नोएडा जा रही ट्रेवलर बस आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी, बताया जा रहा है कि चालक महेश कुमार को नींद आ गई थी, इसलिए ट्रेवलर बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई, हादसे में मदनपुर, दिल्ली निवासी चालक महेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, उनकी मौत हो गई है। वहीं, छह लोगों को चोट आई है, इन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
पिता और पुत्र की मौत
शनिवार रात को दूसरा हादसा माइल स्टोन 74 के पास हुआ। आगरा से नोएडा की तरपफ जा रहे बाइक सवालों को वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार मुन्ना सिंह(45) और उनके पुत्र अक्षय कुमार(19) की मौत हो गई। वे जय प्रताप नगर दिल्ली के रहने वाले थे।
Leave a comment