आगरालीक्स आगरा में मोबाइल के शोरूम में चोरी, लाखों के मोबाइल के साथ सीसीटीवी की डीवीआर भी चोर ले गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
आगरा में सोमवार सुबह कारगिल पेट्रोल पंप चौराहे के पास स्थित मोेबाइल शोरूम के शटर खुले देख होश उड गए, शोरूम संचालक ने पुलिस को बुला लिया। छानबीन में सामने आया है कि रविवार रात में मोबाइल शोरूम के शटर में जैक लगाकर चोर अंदर घुस गए, शोरूम में रखे सैमसंग कंपनी के लाखों की कीमत के मोबाइल चोरी कर चोर ले गए।
सीसीटीवी भी ले गए साथ
चोर शोरूम में लगे सीसीटीवी और डीवीआर भी अपने साथ ले गए, जिससे चोरों की पहचान ना हो सके। पुलिस शोरूम में आने वाले लोगों से पूछताछ करने के साथ ही आस पास के शोरूम में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।