आगरालीक्स…( Agra News 19th October )आगरा में रूट डायवर्ट किया गया है, खबर पढ़ने के बाद निकलें, जाम में फंस सकते हैं।
आगरा में मेट्रो का काम चल रहा है। बसई मेट्रो स्टेशन पर डबल टी गर्डर का काम होना है, इसके लिए आज से 31 अक्टूबर तक फतेहाबाद रोड लागू रहेगा डायवर्जन किया गया है।
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा बसई मेट्रो स्टेशन पर परिनिर्माण गतिविधियों के चलते ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया। 19 -31 अक्टूबर तक फतेहाबाद रोड पर दोनों ओर के वाहनों के लिए यह डायवर्जन प्लान लागू रहेगा।

ये है रूट डायवर्जन
ताजमहल से फतेहाबाद, रिंग रोड की ओर जाने वाले वाले वाहनों को बीकानेरवाला के आगे स्थित सॉल्ट कैफे से एडीए हाइट्स की ओर मोड़ा जाएगा, इसके बाद वाहन हिल्टन डबल ट्री होटल से होते हुए बसई मण्डी के निकट फतेहाबाद रोड पर आ जाएंगे।
फतेहाबाद से आगरा की ओर आने वाले वाहनों को बसई मण्डी चौकी से सौ फुटा रोड पर मोड़ा जाएगा, इसके बाद हिल्टन डबल ट्री होटल से सॉल्ट कैफे तिराहे से मुड़कर वाहन फतेहाबाद रोड पर आ जाएंगे।