आगरालीक्स….(Agra News 19th October) आगरा में बारिश के बाद धूप निकलने से मौसम खुशनुमा हो गया है। सुबह सर्द हवा में धूप की तपिश से तन मन प्रफुल्लित हो गया। जानें कैसा रहेगा आज मौसम।
आगरा में रविवार सुबह से बारिश शुरू हुई, रात में तेज बारिश हुई। इसके बाद सोमवार पूरे दिन बारिश होती रही। तेज बारिश से जगह जगह जलभराव हो गया। सोमवार रात आठ बजे बारिश बंद हो गई। लेकिन सर्दी का अहसास हुआ।

मंगलवार को निकली धूप
आगरा में मौसम दोबारा बदल गया है। मंगलवार सुबह ही धूप निकल आई, सुबह सुबह मौसम खुशनुमा हो गया। जैसे जैसे दिन बढ़ रहा है गर्मी महसूस होने लगी है।
आज हो सकती है बारिश
मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को भले ही सुबह धूप निकल आई है लेकिन शाम तक मौसम बदल सकता है। बादल छाने के साथ बारिश भी हो सकती है।
आईएमडी का अनुमान
19-Oct 21.0 30.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
20-Oct 22.0 32.0 Mainly Clear sky
21-Oct 21.0 33.0 Clear sky
22-Oct 21.0 34.0 Sunny Day
23-Oct 20.0 34.0 Sunny Day
24-Oct 20.0 33.0 Sunny Day