आगरालीक्स आगरा में कारोबारियों ने 125 करोड कालाधन डिक्लेयर किया है, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 31 मार्च को अंतिम दिन तक आयकर विभाग, आगरा परिक्षेत्र के आयकर दाताओं ने 125 करोड की अघोषित आय घोषित की है। इसके बाद टैक्स चोरी और काला धन जब्त किया जाता है तो पूरा धन जब्त किया जा सकता है। वहीं, 77 फीसद टैक्स की वसूली की जा सकती है।
काला धन को सफेद करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 31 मार्च तक आय घोषित करने का अंतिम मौका दिया गया था। इस दौरान आगरा परिक्षेत्र के आयकर दाताओं ने 125 करोड अघोषित आय डिक्लेयर की है।
चार साल तक बैंक में रहेगी 25 फीसद रकम
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत घोषित की गई अघोषित आय पर 50 फीसदी टैक्स और जुर्माना लगेगा। बाकी की 25 फीसदी रकम 4 साल के लिए बैंक में ही जमा रहेगी जिस पर कोई ब्याज नहीं मिलेगी।
अब टैक्स चोरी पर जब्त होगी पूरी आय
टैक्सचोरी पर पूरी आय जब्त हो सकती है और करीब 77 फीसदी न्यूनतम टैक्स चुकाना होगा। जुर्माने से जो राशि आएगी उसका इस्तेमाल गरीब कल्याण योजना के लिए किया जाएगा।
आयकर विभाग में रही भीड
वित्तीय वर्ष 2016-17 का आयकर रिटर्न जमा कराने की अंतिम तिथि होने के चलते आयकर विभाग और बैंकों में भीड़ लगी रही, आयकर विभाग में भी रिटर्न दाखिल करने के लिए व्यवस्थाएं की गई थीं। इसके साथ ही आयकर दाताओं ने आॅन लाइन रिटर्न भी जमा किए।
Leave a comment