आगरालीक्स… आगरा के कारोबारियों के खातों से 40 करोड़ रुपये निकालने जा रहे गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह से 498 चेक का डाटा मिला है। पुलिस ने खाते से 40 करोड़ साफ करने से पहले चेक क्लोन गैंग के 3 सदस्य गिरफ्तार किए है।
सोमवार को डीआइजी की साइबर सेल ने गैंग के प्रशान्त, अंकित निवासी पटियाली कासगंज और पवन निवासी बुंदु कटरा सदर को किया गिरफ्तार। गैंग ने संजय प्लेस स्थित एसई इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी के 55.95 लाख और 45.50 लाख के क्लोन चेक बैंक में लगाये थे। गैंग के पास से साइबर सेल को 498 क्लोन चेक का मिला डाटा। इन चेक को विभिन्न राज्यों के बैंकों में लगाने थे।
गैंग ने संजय प्लेस स्थित एसई इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी के 55.95 लाख रुपये और 45.50 लाख रुपये के क्लोन चेक बैंक में लगाये थे।
ऐसे करते थे क्लोन चेक तैयार
सोमवार को एसपी सिटी प्रशांत वर्मा ने बताया कि प्रशांत चेक बनाता था। वो लैपटॉप में चेकों की फोटो लेकर कोरल ड्रा और फोटोशॉप की मदद से हेरफेर करता था। ट्रेसिंग मशीन पर चेक को रखते थे। ट्रेसिंग पेपर से असली चेक से साइन लेते थे। इसके बाद क्लोन चेक पर हस्ताक्षर करते थे।
आरोपियों से मिले 25 क्लोन चेक
पुलिस ने बताया कि उसके लैपटॉप में 25 चेक की फोटो हैं। इनमें 40 करोड़ तक की धनराशि है। आशंका है कि गैंग ने इन चेकों को बैंक में लगाया होगा। आगरा में इससे पहले भी चेक क्लोनिंग के कई केस सामने आ चुके हैं। आरोपियों से 11 मोबाइल, लेपटॉप, प्रिंटर/स्कैनर, 35 चेक (भिवंडी, मुंबई, एसबीआई), तैयार और आधे बने क्लोन चेक 69, फर्जी हस्ताक्षरित क्लोन चेक सात, विभिन्न बैंकों के खातों की चेक बुक 275, फोटोस्टेट चेक विभिन्न खाताधारकों के 770, ब्लेड, फर्जी मुहरें छह, ट्रैसिंग पेपर, ट्रैसिंग टेबिल (क्लोन चैक हस्ताक्षर करने एवं चैक गुणवत्ता जांचने वाली), लैपटॅाप में चेकों के विवरण की फोटो 598 मिले हैं।