आगरालीक्स…. आगरा में एक हजार और पांच हजार के 50 लाख रुपये डस्टबिन में पडे थे, इन्हें बैग में रखकर ले जा रहे युवकों को पुलिस ने पकड लिया है, कई कारोबारियों से रुपयों के बारे में पूछताछ की गई है, आयकर अधिकारी भी पूछताछ कर रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात सवा नौ बजे चेकिंग करते समय बाइक से जा रहे दो युवकों को राजपुर चुंगी, शमसाबाद रोड पर रोक लिया। उनके पास एक बैग था, पुलिस ने बैग खोलकर देखा तो होश उड गए। बैग में 1000 और 500 रुपये के 50 लाख रुपये थे। पुलिस को युवक ने अपना नाम लकी निवासी नौ बस्ता लोहामंडी बताया और कहा कि यह रुपये उसके माकिल विकास अग्रवाल ने दिए हैं।
कूडे के ढेर में मिले रुपये
पुलिस ने विकास अग्रवाल निवासी चारसू गेट घटिया आजम खां को बुला लिया, उन्होंने बताया कि वे बीमा एजेंट हैं और उन्हें 50 लाख रुपये संजय प्लेस में कूडे के ढेर में मिले थे। उन्होंने यह रुपये नौकर को दे दिए।
30 लाख में खपने थे 50 लाख रुपये
इंस्पेक्टर एके सिंह ने विकास अग्रवाल से पूछताछ की, वह हर बार बयान बदलता रहा। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि 50 लाख रुपये नेहरू नगर निवासी एक युवक के पास खपाए जाने थे, इसमें से 20 लाख रुपये युवक को मिलते और 30 लाख रुपये कुछ महीने बाद वापस कर दिए जाते।
23 एक हजार और 54 गडिडयां 500 रुपये नोट की
बैग में से पुलिस को रुपयों की 77 गडिडयां मिली हैं। इसमें से 23 गडिडयां एक हजार रुपये की हैं और 54 गडिडयां 500 रुपये की हैं, ये एक हजार और 500 रुपये दोनों की बंद हो गए हैं।
किसके हैं रुपये हो रही पूछताछ, हवाला कनेक्शन भी तलाश जा रहा
पुलिस पूछताछ कर रही है, जिससे यह पता चल सके कि रुपये किस व्यक्ति के हैं और यह किसके द्वारा खपाए जाने थे। इसके साथ ही इन रुपयों के हवाला कनेक्शन की भी जांच की जा रही है। आगरा में बडे स्तर पर हवाला कारोबार हो रहा है, इसके करोडों रुपये बाजार में खपाए जा रहे हैं।
Leave a comment