Monday , 5 October 2026
Home बिगलीक्स Rs 1000 & Rs 500 ban: Rs 200 crore rupees in truck rumours in Agra
बिगलीक्स

Rs 1000 & Rs 500 ban: Rs 200 crore rupees in truck rumours in Agra

169

आगरालीक्स …आगरा पुलिस को सूचना मिली कि एक कारोबारी ने 200 करोड रुपये के ट्रक में रख दिए हैं और उन्हें दूसरी जगह पहुंचाया जा रहा है, इस पर पुलिस सक्रिय हो गई, रात भर पुलिस ट्रकों को खंगालती रही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी।
इंस्पेक्टर हरीपर्वत राजा सिंह ने मीडिया को बताया कि बुधवार रात 12 बजे एक मुखिबर ने बताया कि पुराने शहर में एक करोबारी ने 200 करोड रुपये ट्रक में रख दिए हैं, जिससे आयकर विभाग कैश न पकड सके। इस पर
पुलिस टीम फ्रीगंज पहुंची। यहां पुलिस ने एक-एक कई ट्रकों के त्रिपाल उतरवाए। यमुना किनारा मार्ग पर भी चेकिंग कराई गई। टीपी नगर में पुलिस ने एक-एक ट्रक खंगाला। सूचना पर दूसरे थाना क्षेत्रों में भी चेकिंग शुरू हो गई। रात भर की मेहनत के बाद भी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को यह खबर मिली थी कि एक ट्रक नोट आगरा में हवाला के जरिए भेजा गया है। सूचना में कितना दम है इसकी पुष्टि के लिए खुफिया एजेंसियों के कर्मचारी बाजारों में सक्रिय रहे।

शहर में तरह तरह की अफवाहें, न दें ध्यान
आगरा के डॉक्टरों पर इनकम टैक्स विभाग की रेड और उनके सदमे में आने की खबरों से खलबली मच गई, यह अफवाह दिन भर फैलती रही, इससे डॉक्टरों के भी होश उड गए। लेकिन यह सभी अफवाह हैं। इन पर ध्यान न दें, इस तरह की अफवाह फैल रही हैं।
काला धन, आतंक वाद और नकली नोट के खात्म के लिए एक हजार और 500 रुपये के नोट बंद किए गए हैं। इसके बाद पहले नमक शॉर्ट होने की अफवाह फैली और रात में ही नमक अधिक रेट में बिक गया। इसके बाद डॉक्टरों के यहां आयकर विभाग के छापे और करोडों रुपये मिलने की अफवाह फैल रही हैं। मंगलवार को अफवाह तेज हो गई। तीन बडे चिकित्सकों के यहां करोडों रुपये के नोट जब्त होने की अफवाह फैल गई। कुछ देर बाद ही करोडों के रुपये जब्त होने से डॉक्टरों के सदमे में जाने की अफवाह उडने लगी। मीडिया से इनककम टैक्स अधिकारियों का कहना है कि डॉक्टरों पर कोई छापेमारी नहीं हुई है।
आईएमए, के कोषाध्यक्ष डॉ आलोक मित्तल का कहना है कि डॉक्टरों पर इनकम टैक्स के छापे और सदमे की खबरें अफवाह हैं। इन पर ध्यान न दें, कोई छापा नहीं पडा है।
डॉक्टरों द्वारा 500 रुपये के नोट बांटे जानी की अफवाहें
इनकम टैक्स की रेड के साथ ही डॉक्टरों द्वारा अपने कर्मचारियों और मरीजों को 500 रुपये के नोट बांटे जाने की अफवाहें फैल रही हैं। अफवाह है कि एक डॉक्टर ने गांव में रुपये बांट दिए हैं। इस तरह की अफवाहें बढती जा रही हैं और शाम होते होते लोग एक दूसरे से इनके बारे में जानकारी करने लग जाते हैं।
500 के नोट पडे होने की अफवाह
इसके साथ ही शहर में जगह जगह 500 रुपये के नोट पडे होने की अफवाह फैल रही है। गुरुवार को रावली पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पर 500 के नोट से भरे तीन बोरे पडे होने की अफवाह फैल गई थी। इसके साथ ही कई और जगहों पर भी कैश मिलने की अफवाह थी।

इंटरनेट फोटो 

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Agra’s historic Shri Ram Barat procession will be taken out tomorrow, October 6. route will be monitored via drones…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कल 6 अक्टूबर को निकलेगी ऐतिहासिक श्रीरामबारात. 120 झांकियां बढ़ाएंगी...

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News: BJP declare Former MLA Etmadpur, Agra Ram Pratap Chauhan & 7 others candidate for Rajsabha

आगरालीक्स .. आगरा की एत्मादपुर विधानसभा सीट से भाजपा से विधायक रह...

बिगलीक्स

Agra News: Mobile addiction serious issue for children, discuss in IAP, Agra conference

आगरालीक्स… आगरा के डॉक्टरों की चिंता, बच्चों के मोबाइल और लैपटॉप देखने...

बिगलीक्स

Agra News: House worker goes missing from Farm House in Agra

आगरालीक्स…. आगरा में फार्म हाउस से कर्मचारी लापता, फार्म हाउस के मालिक...

error: Content is protected !!