आगरालीक्स (Agra News 2nd November)…आगरा में धनतेरस पर जमकर धनवर्षा हुई, रात तक बाजारों में भीड़, मिठाई की दुकानों पर स्टॉक खत्म, 500 करोड़ का कारोबार।
आगरा में धनतेरस पर सुबह से ही बाजारों में भीड़ रही, देर रात तक दुकानों पर भीड़ रही। सबसे ज्यादा कारोबार सर्राफा बाजार में हुआ। जमकर लोगों ने खरीदारी की, रात तक ज्वैलरी शोरूम में भीड़ लगी रही।
गोल्ड और डायमंड ज्वैलरी की जमकर बिक्री
धनतेरस पर गोल्ड और डायमंड ज्वैलरी की जमकर बिक्री हुई। सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी रही। 10 हजार से लेकर 10 लाख तक की लोगों ने ज्वैलरी खरीदी, गोल्ड के साथ ही डायमंड ज्वैलरी की भी अच्छी मांग रही।
कपड़ा बाजार में बूम
कपड़ बाजार में भी बूम रहा, कपड़ों के शोरूम पर लोगों की भीड़ रही। देर रात तक लोगों ने दीपावली के लिए बाजार में खरीदारी की।
आटोमोबाइल सेक्टर में उछाल
छनतेरस पर आटोमोबाइल सेक्टर में भी उछाल रहा, कार से लेकर बाइक लोगों ने खरीदी। बाजार में जमकर खरीदारी हुई।