आगरालीक्स …आगरा में दीपावली पर प्रदूषण घातक स्तर पर पहुंच गया है, आज पीएम 2.5 323 तक पहुंच गया। रात 11 बजे एक्यूआई 197 दर्ज किया गया।
आगरा में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। एक्यूआई का स्तर स्वास्थ्य के लिए हानिकारक स्तर पर पहुंच चुका है और लगातार बढ़ रहा है। आगरा में मंगलवार रात 11 बजे एक्यूआई 197 रिकॉर्ड किया गया।
पीएम 2.5 323 तक पहुंचा
आगरा में अति सूक्ष्म कण यानी पीएम 2.5 का स्तर 323 तक पहुंच गया। ये अति सूक्ष्म कण स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हैं। सांस लेने पर अति सूक्ष्म कण फेफड़ों तक पहुंच रहे हैं, इससे फेफड़ों में संक्रमण हो रहा है और सांस रोगियों को परेशानी होने लगी है।
पीएम 10 का स्तर 880 तक पहुंचा
वहीं, पीएम 10 का स्तर 880 तक पहुंच गया, जबकि पीएम 10 का स्तर 50 होना चाहिए। यह भी घातक है। पीएम 10 का स्तर लगातार बढ़ रहा है।