आगरालीक्स…आगरा में 8 नये संक्रमित मिले तो 15 हुए डिस्चार्ज. अब केवल 106 मरीजों को ही चल रहा इलाज.
कल से शुरू होगा वैक्सीनेशन
पूरे देश के साथ कल से आगरा में भी कोरोना वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा. इससे पहले ही आगरा में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक सा लगता दिखाई दे रहा है. लगातार दैनिक केस कम आ रहे हैं तो वहीं कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. यही कारण है कि आगरा के हेल्थ डिपार्टमेंट का ध्यान इस समय कोरोना वैक्सीनेशन पर ही लगा हुआ है जो कि कल से शुरू होने जा रहा है. शुक्रवार को आगरा में 8 नये कोरोना संक्रमित मिले जबकि 15 मरीज इस संक्रमण से ठीक हो गए. आगरा में अब केवल 106 मरीजों का ही इलाज चल रहा है.
आगरा कोरोना अपडेट
टोटल एक्टिव केस 106
अब तक कुल संक्रमित 10416
अब तक कुल डिस्चार्ज 10139
अब तक मौत 170
कोरोना रिकवरी प्रतिशत 97.34 प्रतिशत