आगरालीक्स…दुखद घटना. दिवाली से पहले घर की पुताई के लिए पिता के साथ पेंट लेने बाइक से जा रहा था 11 साल का बेटा. एक्सीडेंट में हुई मौत..
आगरा में एक दुखद घटना समाने आई है. दिवाली से पहले ही घर का चिराग बुझ गया. घर में रंगाई—पुताई के लिए पिता के साथ बाइक पर पेंट लेने जा रहे 11 साल के लड़के की ट्रांस यमुना के मंडी समिति के पास एक्सीडेंट में मौत हो गई. वह बाइक से गिरकर ट्रक की चपेट में आ गया. गंभीर हालत में उसे एसएन में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मृतक का नाम 11 वर्षीय तेजश शर्मा बताया गया है. घर में पुताई का काम चल रहा है. तेजश आप अपने पिता हरीओम शर्मा निवासी नगला मोहनलाल के साथ बाइक पर पेंट लेने जा रहा था. बताया जाता है कि थाना ट्रांस यमुना के मंडी समिति पर वह बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गया, वहां से आ रहे ट्रक की चपेट में वह आ गया. तेजश के सिर में गंभीर चोट आई जिसके बाद उसे एसएन इमरजेंसी तुरंत ले जाया गया लेकिन यहां उसकी मौत हो गई. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है. बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है.