आगरालीक्स…आगरा पिकनिक पर आ रही स्कूल बस का एक्सीडेंट. खड़े ट्रक से टकराई, मच गई अफरातफरी
फिरोजाबाद से आगरा पिकनिक पर आ रही एक स्कूल बस का टूंडला में एक्सीडेंट हुआ है. बस एक खड़े ट्रक से टकरा गई. हादसे के बाद अफरातफरी मच गई. कई बच्चे घायल भी बताए गए हैं और बुरी तरह से घबरा गए. सूचना पर टूंडला पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्तपाल भेजा. बच्चों की हालत स्थित बताई जा रही है. इधर पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.
शिकोहाबाद के शील गंगा स्मारक इंटर कॉलेज की एक बस बच्चों को लेकर आगरा टूर पर आ रही थी. बच्चों के साथ स्कूल का स्टाफ भी बस में था. बस टूंडला में हाईवे पर जरौली कट के पास पहुंची थी कि तभी अचानक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में जा भिड़ी. हादसे के बाद अफरातफरी मच गई. आसपास के लोग भागे और बस के अंदर रो रहे बच्चों को बाहर निकाला. छह बच्चे मामूली रूप से घायल थे. सूचना पर टूंडला पुलिस भी पहुंच गई. घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है.