आगरालीक्स…आगरा में एक पति की दो पत्नियां. दोनों ने रखा करवाचौथ का व्रत, साथ में की पूजा…एक तरफ शादी के बाद नीले ड्रम के डर से पतियों में खौफ, वहीं आगरा में दो पत्नियां एक साथ
आज जब नीले ड्रम के डर से पतियों में पत्नी का खौफ छाया हुआ है और डिवॉर्स तक हो रहे हैं, वहीं आगरा में एक अनोखा मामला सामने आया है. एक युवक ने अपनी दो पत्नियों के साथ करवाचौथ का पर्व मनाया है. दोनों पत्नियों ने करवाचौथ का व्रत भी रखा और साजन के हाथ से पानी पीकर साथ में उपवास भी खोला. इनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
युवक एत्माद्दौला थाना क्षेत्र का रहने वाला है. इसकी दो पत्नियां हैं और दोनेां पत्नियों ने पति की लंबी आयु के लिए करवाचौथ का व्रत रखा. युवक का कहना है कि जीवनसाथी साथ दे तो सब कुछ मुमकिन है.