मथुरालीक्स…मथुरा में पंजाब के व्हीलचेयर क्रिकेटर व्रिक्रम की ट्रेन में मृत्यु. अचानक तबीयत खराब हुई. हार्ट अटैक की संभावना
पंजाब के लुधियाना से ग्वालियर जा रहे पंजाब के व्हीलचेयर क्रिकेटर विक्रम की ट्रेन में मृत्यु हो गई है. वह एक टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए जा रहे थे लेकिन ट्रेन में अचानक उनकी तबीयत खराब होने लगी. इस पर मथुरा के कोसीकलां स्टेशन पर प्राथमिक उपचार के लिए सूचना दी गई. जब तक चिकित्सकों की टीम पहुंचती तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. आशंका जताई जा रही है कि हृदय गति रुकने से उनका निधन हुआ है.