आगरालीक्स…आरसीबी की जीत के जश्न में भगदड़. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में कई लोगों के मरने और घायल होने की सूचना
आईपीएल की नई चैम्पियन बनी आरसीबी के जीत के जश्न में भगदड़ मच गई हे. बंगलुरु में अपनी चैंम्पियन टीम को देखने के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई. भगदड़ में अब तक 8 लोगों के मरने की आशंका जताई गई है वहीं कई लोग घायल हुए हैं. न्यूज एजेंसी के अनुसार अस्पताल अधिकारियों ने भगदड़ में चार लोगों के मरने की बात कही है तो वहीं भाजपा नेता अमित मालवीय ने सात लोगों के मरने का दावा किया है.