Monday , 20 April 2026
Home पॉलिटिक्स Sadhvi Pragya Thakur came to Agra, said- Sanatan Dharma is the soul of India, Hindu society will have to unite
पॉलिटिक्स

Sadhvi Pragya Thakur came to Agra, said- Sanatan Dharma is the soul of India, Hindu society will have to unite

869

आगरालीक्स…आगरा आईं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर. बोलीं— सनातन धर्म ही भारत की आत्मा, हिंदू समाज को एकजुट होना होगा…

भारत रक्षा मंच के चतुर्थ अखिल भारतीय अधिवेशन के अंतर्गत रविवार को भारत माता की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का उद्घाटन साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने किया। साध्वी का स्वागत महानगर अध्यक्ष राजीव जयराम ने किया। इस अवसर पर चारों ओर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण गूंज उठा। शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई सिकंदरा रोड स्थित सिटी ढाबा पर सम्पन्न हुई, जहां आयोजित आमसभा में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत उद्बोधन दिया।

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि सनातन धर्म ही भारत की आत्मा है। यदि सनातन धर्म कमजोर होगा तो भारत भी कमजोर होगा। हिंदू समाज को संगठित होकर अपनी सांस्कृतिक धरोहर और राष्ट्र की अस्मिता की रक्षा करनी होगी। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण और जनसंख्या असंतुलन आज राष्ट्र के सामने सबसे बड़ी चुनौतियाँ हैं। हमें अपने बच्चों को देशभक्त बनाकर तैयार करना होगा, तभी भारत पुनः विश्वगुरु के रूप में प्रतिष्ठित हो सकेगा।

उन्होंने आगे कहा कि मंदिरों पर सरकारी नियंत्रण समाप्त होना चाहिए। श्रद्धालुओं का दान हिंदू समाज की शिक्षा, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक विकास में उपयोग होना चाहिए। “मंदिर हिंदुओं के हैं, उनका संरक्षण और संवर्धन भी हिंदू समाज ही करेगा,” उन्होंने जोर देते हुए कहा।
सभा में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के विचारों पर उपस्थित जनसमूह ने जोरदार तालियों और जयघोष से समर्थन व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधु-संत, समाजसेवी और नागरिक मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्स

Agra Live News: Members in the BJP’s Gopeshwar Mandal in Agra were provided with training…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भाजपा के गोपेश्वर मंडल में कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण.

पॉलिटिक्स

Agra News: A new executive committee for the Samajwadi Chhatra Sabha (Metropolitan Unit) has been formed in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में समाजवादी छात्र सभा महानगर की नई टीम बनी. अमित प्रताप...

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News: BJP Distt Executive Committee declare

आगरालीक्स..Agra News: आगरा भाजपा की महानगर के बाद जिला कार्यकारिणी घोषित, 8...

पॉलिटिक्स

Agra News: SP leader Shivpal Yadav said in Agra – our government will make Bah a district…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सपा नेता शिवपाल यादव बोले—बाह को हमारी सरकार बनाएगी जिला....

error: Content is protected !!