आगरालीक्स…(23 June 2021 Agra News) फतेहपुर सीकरी पहुंची साइना नेहवाल. पति के साथ सलीम चिश्ती की दरगाह पर चढ़ाई चादर. गर्मी से दिखीं परेशान…देखें फोटोज
सीकरी में गर्मी से दिखीं परेशान
देश के स्मारकों के दौरे पर निकली बैडमिंटन सुपरस्टार साइना नेहवाल ने बुधवार को फतेहपुर सीकरी का दीदार किया. यहां उन्होंने सलीम चिश्ती की दरगाह पर चादर भी चढ़ाई. उनके साथ उनके पति पारुपल्ली कश्यप भी मौजूद थे. बुधवार सुबह पहुंची साइना नेहवाल यहां पर गर्मी के कारण थोड़ा परेशान दिखाई दीं. वह लगातार अपने साथ लाई पानी की पोतल से प्यास बुझाती हुई दिखाई दीं. साइना नेहवाल आज शाम को यहां से जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगी.

ताजमहल, सिकंदरा का किया दीदार
बता दें कि साइना नेहवाल रविवार से ही आगरा में हैं. सोमवार को उन्होंने वृंदावन के बांके बिहारी जी के दर्शन किए और बाद में सिकंदरा स्थित अकबर टॉम्ब को भी देखा. मंगलवार को उन्होंने अपने पति पारुपल्ली कश्यप के साथ विश्व की सबसे खूबसूरत स्मारक ताजमहल का दीदार किया. ताजमहल के साये में उन्होंने अपने पति के साथ कई बेहतरीन फोटो भी खिंचवाए जिसे उन्होंने बाद में अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर भी किए.