आगरालीक्स…(Agra News 23rd June) आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय काला को मेडिकल कॉलेज कानपुर का प्राचार्य बनाया गया है, एसएन के प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार डॉ संजय काला पर ही रहेगा।
बुधवार को एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय काला को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर का प्राचार्य बना दिया गया। डॉ संजय काला अब जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य नियुक्ति किए गए हैं। पिछले साल मई में आगरा में कोरोना बेकाबू होने पर तत्कालीन प्राचार्य डॉ जीके अनेजा को हटा दिया गया था, इसकी जगह जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर में सर्जन डॉ संजय काला को एसएन में प्राचार्य बनाया गया है।
कानपुर मेडिकल कॉलेज और एसएन मेडिकल कॉलेज दोनों को देखेंगे डॉ संजय काला
नए आदेश के तहत डॉ संजय काला जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर के साथ ही एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा को भी देखेंगे। वे तीन दिन आगरा और तीन दिन कानपुर रहेंगे। कानपुर मेडिकल कॉलेज में भी व्यवस्थाएं खराब हैं, इसे देखते हुए डॉ संजय काला को कानपुर भेजा गया है और कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।