Friday , 16 January 2026
Home मथुरा Saint Premanand arrived to circumambulate Giriraj ji. There was a crowd of devotees on the way
मथुरा

Saint Premanand arrived to circumambulate Giriraj ji. There was a crowd of devotees on the way

मथुरालीक्स…गिरिराज जी की परिक्रमा देने पहुंंचे संत प्रेमानंद. रास्ते में भक्तों की लग गई भीड़….

मथुरा के गोवर्धन में संत प्रेमानंद महाराज आज गिरिराज जी की परिक्रमा देने पहुंचे. जतपुरा—गोवर्धन मार्ग स्थित सत्यनारायण की बगीची से परिक्रमा आरंभ की लेकिन रास्ते में लोगों की भीड़ उन्हें देखने के लिए जुट गई. इस दौरान परिक्रमा मार्ग राधे—राधे और संत प्रेमानंद बाबा की जय की गूंज से गुंजायमान हो गया. परिक्रमा के दौरान संत प्रेमानंद के पीछे—पीछे सैकड़ों की संख्या में चल रहे भक्त भी परिक्रमा लगा रहे थे. बाहर से गिरिराज प्रभु की परिक्रमा कर रहे भक्त भी प्रेमानंद महाराज को परिक्रमा लगाते देख आश्चर्यचकित हो गए और वहीं लेटकर दंडवत प्रणाम करने लगे. श्रद्धालु उनको देख भाव—विभोर नजर आए.

संत प्रेमानंद ने करीब पांच किलोमीटर पैदल चलकर परिक्रमा लगाई. संत प्रेमानंद ने परिक्रमा समाप्त करते हुए कहा कि लोगों की भीड़ की अधिकता ज्यादा हो गई है. इसलिए अगले दिन आगे से परिक्रमा आरंभ करेंगे. परिक्रमा मार्ग पर उनके साथ काफी पुलिस बल मौजूद रहा.

Related Articles

मथुरा

Mathura Local News: A bike parked in the parking lot suddenly caught fire…#mathura

मथुरालीक्स…पार्किंग में खड़ी बाइक में अचानक लगी आग. पल भर में बन...

मथुरा

Mathura Local News: A man fell down while drinking tea and died….#mathura

मथुरालीक्स….मथुरा में चाय पीते—पीते नीचे गिरा व्यक्ति. 10 कदम दूर अस्पताल भी...

मथुरा

Mathura Local News: Case filed against a youth for making obscene videos of girls viral…#mathura

मथुरालीक्स…शर्मनाक, वृंदावन के मंदिर में सेवा करने वाले युवक ने युवतियों को...

मथुरा

Mathura News: A car crushed a family sleeping on a footpath in Vrindavan, One died

मथुरालीक्स…वृंदावन में फुटपाथ पर सो रहे परिवार को कार ने कुचला. 14...

error: Content is protected !!