आगरालीक्स…नये साल पर अधिक भीड़ और धक्कामुक्की पर संत प्रेमानंद हुए नाराज, कहा—नाटक नहीं चाहिए, अगर दोबारा हुआ तो न तो देख सकें ओर न सुन सकेंगे…
संत प्रेमानंद महाराज ने भक्तें के लिए कड़ी चेतावनी जारी की है. नए साल पर भक्तों के उमड़ी भीड़ के चलते हुई अव्यवस्था के बाद उन्होंने लोगों को कड़ी नसीहत दी है. उन्होंने कहा है कि हमें नाटक बिल्कुल नहीं चाहिए, अगर ऐसा दोबारा होता है तो न देख सकेंगे और न सुन सकेंगे. प्रेमानंद महाराज ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो भी पोस्टकिया है.
वीडियो में प्रेमानंद महाराज ने कहा कि भाई मुझे नाटक् नहीं चाहिए, किसी भी समय धोखा हो सकता है. किडनी दोनों फेल हैं. ये भगवत कृपा से ही चल रहा है.ये धक्का मुक्की, रौंदते हुए भागना, वीडियो बनाने के लिए मोबाइल लेकर दौड़ना, दोबारा ऐसा नहीं देखना चाहते. अगर ऐसा हुआ तो वो कठोर कदम उठाया जाएगा जिसमें आप देखना और सुनने दोनों से वंचित रह जाएंगे.
संत प्रमानंद ने कहा कि जहां तक आवाज जा रही हो कोई भी पांचांग या साष्टांग दंडवत नहीं करेगा. जिसको जहां बैठने के लिए कहा जाए वहां बैठ जाए. अगर हमारी ये प्रार्थना स्वीकार नहीं हुई, कल से हमको ऐसा नजारा फिर दिखाई दिया तो कठोर कदम उठाएंगे. हमें आपकी भीड़ की जरूरत नहीं है. हमारी स्थिति नहीं है कि हम डेढ़ बजे जागकर यहां आएं, ये केवल उत्साह है. जब तक सांस है सबका मंगल होता रहे.