वृन्दावनलीक्स…Vrindavan News : रंगनाथ मंदिर, वृन्दावन में 10 जनवरी को बैकुंठ द्वार खुलेगा। बैकुंठ एकादशी पर जो भी श्रद्धालु बैकुंठ द्वार से निकलता है तो उसे बैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है। ( Vrindavan News : Baikunt Dwar open on 10th January in Rangnath Temple , Vrindavan#Vrindavan )
वृन्दावन में उत्तर भारत के विशाल दक्षिण शैली का रंगनाथ मंदिर है। मंदिर के पुजारी स्वामी राजू ने बताया कि 21 दिवसीय बैकुंठ उत्सव में 11 वें दिन बैकुंठ एकादशी पर्व पर बैकुंठ द्वार खोला जाता है। यह एकादशी वर्ष की सर्वश्रेष्ठ एकादशियों में से एक मानी जाती है, मान्यता है कि बैकुूंठ एकादशी पर जो भी भक्त बैकुंठ द्वार से निकलता है तो उसे बैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है।
ये है मान्यता
बैकुंठ एकादशी पर बैकुंठ द्वार खुलने के पीछे मान्यता है कि दक्षिण भारत के अलवार संतों ने भगवान नारायण से जवाीत्मा के उनके निज बैकुूंठ जाने के रास्ते के बारे में पूछा। जिस पर भगवान ने बैकुूंठ एकादशी के दिन बैकुंठ द्वार से निकलने की लीला दिखाई। यह परंपरा वर्तमान में भी श्री रंगथान मंदिर में पारंपरिक नियमानुसार मनाई जा रही है।