आगरालीक्स ..आगरा के मॉल में चल रहे सलून में आग से अफरा तफरी मच गई, कुछ ही देर में सलून जलकर स्वाह हो गया, इससे लाखों का नुकसान हुआ है।
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में कारगिल पेट्रोल पंप के साथ क्रॉस रोड मॉल की दूसरी मंजिल पर थाना सदर के बुंदूकटरा निवासी विशन सिंह का सलून है, शुक्रवार रात नौ बजे कर्मचारी हरीश चंद सलून बंद कर चला गया, कुछ ही देर में सलून के अंदर से आग की लपटें उठने लगी, देखते ही देखते आग की लपटें बेकाबू होती गई।
मॉल में आग फैलने की दहशत
सलून के बगल में रेस्टोरेंट है, सलून से उठ रही आग की लपटों के आस पास के शोरूमों को चपेट में लेने की दहशत में लोग बाहर निकल आए, कुछ ही देर में आग की लपटें बेकाबू होती चली गई। दमकल कर्मियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया तब तक सलून जलकर स्वाह हो चुका था, इससे लाखों का नुकसान हुआ है।
आग के कारणों की जांच
शोरूम में लगी आग के कारणों की जांच की जा रही है, सलून बंद करने के बाद आग कैसे लग गई, शार्ट सर्किट से आग लगी है या कोई और कारण है यह दमकल कर्मी जांच कर रहे हैं।