आगरालीक्स…(22 December 2021 Agra News) आगरा से इगलास में दम दिखाने निकले समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता. बोले—ऐतिहासिक होगी ये रैली….
हजारों सपाई जा रहे इगलास
अलीगढ़ इगलास में गुरुवार 23 दिसंबर को होने वाली अखिलेश—जयंत की रैली को लेकर आगरा से हजारों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हजारों की संख्या में पहुंच रहे हैं. आगरा से सपा महानगर उपाध्यक्ष रिजवान रईसुद्दीन कुरेशी प्रिंस के नेतृत्व में आज हजारों सपाई सैकड़ों गाड़ियों के साथ इगलास के लिए रवाना हुए. सपा प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा व सपा महानगर उपाध्यक्ष रिज़वान रईसउद्दीन प्रिन्स ने झंडी दिखा कर जत्थे को रवाना किया.

यूपी में होने जा रहा बदलाव—रिजवान प्रिंस
इस मौके पर रिज़वान रईसउद्दीन प्रिंन्स ने कहा कि हर कार्यकर्ता में भरपूर उत्साह है और यह उत्साह बता रहा कि यूपी में बदलाव होने जा रहा है. गुरुवार की रैली ऐतिहासिक होने जा रही है. इसमें लाखों लोगों की भीड़ अखिलेश यादव व जयंत चौधरी को सुनने के लिए आएगी. इस मौके पर मुकेश यादव, सिटी जीशान निजाम काले कुरैशी, जफर कुरैशी, ताज हुसैन, बलराज खटीक, अरुण गौतम, ठाकुर मोहित सिंह एवं अन्य लोग मौजूद रहे.