आगरालीक्स… आगरा में बारिश के साथ ही बीमारियां ना फैलें, स्वास्थ्य विभाग के साथ फूड एंड सेफ्टी एवं ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करेगा।
01 जुलाई से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 11 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलेगा। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों से माइक्रो प्लान के अनुसार सभी गतिविधियां संचालित करने तथा अभियान से संबंधित स्कूल/कॉलेज,सभी सरकारी कार्यालयों, में शपथ दिलाने, संचारी रोगों के प्रति विभिन्न माध्यमों से जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।
आशा कार्यकत्रियों द्वारा दस्तक अभियान के अंतर्गत हाउस होल्ड विजिट करने तथा समस्त गतिविधियों को संबंधित पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि ग्राम्य विकास/पंचायती राज विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई अधिक मच्छर / लार्वा घनत्व वाले क्षेत्र के आधार पर मच्छर नियंत्रण गतिविधियो का संचालन,ग्रामों में लार्वीसाइडल स्प्रे गतिविधि,क्षेत्रों में वेक्टर जनित रोगों, जल रोगों तथा दस्त रोग की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु प्रचार-प्रसार ग्राम निगरानी समितियों के माध्यम से किया जाएगा।