आगरालीक्स…(29 December 2021 Agra News) आगरा में बताया देश की कला संस्कृति से परिचय के बिना राष्ट्र भाव सम्भव नहीं. श्यामलाल सरस्वती विद्या मंदिर यमुना ब्रिज में संस्कार भारती द्वारा सांगीतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन
बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
भावी पीढ़ी को भारतीय कला व संस्कृति से अवगत कराने के उद्देश्य से यमुना ब्रिज स्थित श्यामलाल सरस्वती विद्या मंदिर में संस्कार भारती रामबाग द्वारा सांगीतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने समूहगान, भजन, लोकनृत्य व राष्ट्र प्रेमभाव से पूर्ण मंचीय कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की रचनात्मकता व कलात्मकता से पूर्ण पर्तिभा को देखकर बड़े भी अचम्भित हो गए और उनकी सराहना की।
भावी पीढ़ी को अपनी संस्कृति से परिचित कराना जरूरी
कार्यक्रम का शुभारम्भ आलोक आर्य व प्रबंधक अमित कुमार अग्रवाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। अमित कुमार ने कहा कि भावी पीढ़ी को अपनी कला, संस्कृति से परिचित कराए बिना राष्ट्र भाव पैदा करना सम्भव नहीं। बच्चों को वैभवशाली राष्ट्र निर्माण के लिए स्वतंत्रता का महत्व व क्रांतिकारी शहीदों के योगदान का स्मरण कराना आवश्यक है। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष रामअवतार यादव ने की। राज बहादुर सिंह राज ने अमृत महोत्सव व उसके उद्देश्य पर प्रकाश डाला। संचालन बीना अग्निहोत्री व प्रधानाचार्य उत्तम सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से ग्या प्रसाद शर्मा, राजेन्द्र गोयल, इस्लाम खां, रामदत्त शर्मा, अमर सिंह आदि उपस्थित थे। आशी गुप्ता, अदिति, माही, क्षमा, नैन्सी, ऋद्धि, सगुन, साक्षी, राजगुप्ता, आरती, अभिनव चंद्रा आदि विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुतियां दी गईं।