अलीगढ़लीक्स(चमन शर्मा)… मेरठ से स्थानांतरित होकर आए सत्येंद्र कुमार ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का कार्यभार संभाल लिया है। मंगलवार को दोपहर 12:45 के लगभग सत्येन्द्र कुमार बीएसए कार्यालय पहुंचे और अलीगढ़ के 28 वें बीएसए का पदभार ग्रहण किया।
बीएसए कार्यालय के कर्मचारियों व अधिकारियों ने फूल मालाओं से नवनियुक्त बीएसए सत्येन्द्र कुमार का स्वागत किया। बीएसए सत्येन्द्र कुमार ने आपरेशन कायाकल्प और मिशन प्रेरणा को अपनी प्राथमिकताओं में गिनाया। सत्येन्द्र कुमार इससे पूर्व मेरठ, मुजफ्फरनगर, रायबरेली, आदि जिलों में रहे और अलीगढ़ उनकी तैनाती का आठवां जिला है। ने बीएसए सत्येन्द्र कुमार को अलीगढ़ बीएसए कार्यालय अपने पहले के कार्यालयों की अपेक्षा छोटा महसूस हुआ, हो सकता है कि आगामी समय में नया बीएसए कार्यालय बने।
बीएसए सत्येन्द्र कुमार ने मास्क और सोशल डिस्टेंस पर भी जोर दिया और केंद्र व प्रदेश सरकार की शिक्षा नीतियों को शत प्रतिशत लागू करने पर जोर दिया। विदित है कि इनसे पूर्व डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने 15 मई 2018 को बेसिक शिक्षा विभाग की कमान संभाली थी। पिछले डेढ़ दशक में तैनात बीएसए में उनका सबसे लंबा कार्यकाल रहा है। वह तीन साल से ज्यादा समय तक तैनात रहे। डॉ. पांडेय को छोड़कर बाकी इस दौरान जितने भी बीएसए रहे, उनका कार्यकाल छोटा ही रहा है।